मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

भाजपा की चार सदस्यीय समिति ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार पर राज्य प्रायोजित हिंसा का आरोप लगाया

पश्चिम बंगाल में तथ्य खोजने से सम्‍बघित भाजपा की चार सदस्यीय समिति ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार पर राज्य प्रायोजित हिंसा का आरोप लगाया है। पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा की घटनाओं का मूल्यांकन करने के लिए समिति का गठन किया गया था जिसमें वरिष्ठ भाजपा नेता बिप्लब कुमार देब, रविशंकर प्रसाद, बृजलाल और कविता पाटीदार शामिल थे।

समिति ने आज अपनी रिपोर्ट पार्टी प्रमुख जे.पी.नड्डा को सौंप दी। रिपोर्ट के निष्कर्षों का खुलासा करते हुए, भाजपा सांसद बिप्लब कुमार देब ने आरोप लगाया कि पिछड़े वर्ग की एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया और बाद में उसे छोड़ दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया, महिला के साथ इतनी ज्यादती होने के बाद भी घटना की एफआईआर दर्ज नहीं की गई।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला