मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 15, 2024 7:37 अपराह्न | दिल्‍ली-जल संकट

printer

दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खाली मटके फोड़कर जलसंकट के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया

राजधानी में चल रहे जल संकट पर दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने आज हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात की है। श्री सुक्खू ने उन्हें दिल्ली के जलसंकट को दूर करने में सहयोग करने का आश्वासन दिया है। आज एक प्रेसवार्ता आतिशी ने बताया कि यमुना में पानी की कमी के कारण राजधानी में  जल संकट बना हुआ है।

   

भाजपा ने आज जलसंकट को लेकर दिल्ली की जलमंत्री आतिशी के घर के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने खाली मटके फोड़कर जलसंकट के प्रति अपना विरोध दर्ज करवाया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी सरकार पर राजधानी में पानी की चोरी पर अंकुश लगाने में विफल रहने का आरोप लगाया है। श्री सचदेवा ने कहा कि इंद्रपुरी के बुध बिहार में लोगों से पैसे लेकर अवैध रूप से पानी का कनेक्शन दिया जा रहा है।

   

पार्टी के एक अन्‍य नेता और सांसद कमलजीत सहरावत ने राजधानी में टैंकर चोरी का मुद्दा उठाते हुए दिल्‍ली सरकार की आलोचना की।

   

वहीं, कांग्रेस ने भी इस मुद्दे पर आज शहर के विभिन्‍न भागों में प्रदर्शन किया। इस दौरान दिल्लीी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्री यादव के नेतृत्‍व में प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से इस्ती्फा मांगा है।