मई 16, 2025 4:02 अपराह्न

printer

भाजपा ने कांग्रेस नेता पी. चिदम्‍बरम के ‘इंडि गठबंधन का भविष्‍य उज्‍ज्‍वल नहीं’ वाले बयान पर कसा तंज

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता पी. चिदम्‍बरम के बयान पर तंज कसा है, जिसमें उन्‍होंने कहा था कि इंडि गठबंधन का भविष्‍य उज्‍ज्‍वल नहीं है। मीडिया से बातचीत में भाजपा प्रवक्‍ता गौरव भाटिया ने कहा कि इस विपक्षी गठबंधन की स्‍थापना देश की सेवा या उसके विकास के लिए नहीं बल्कि मात्र सत्‍ता हासिल करने लिए की गई थी।