फ़रवरी 13, 2026 8:00 अपराह्न | BJP-TMC Clash

printer

प्रवासी श्रमिकों की मौत पर गलत सूचना फैलाने का आरोप, भाजपा ने टीएमसी को घेरा

भारतीय जनता पार्टी ने आज तृणमूल कांग्रेस पर अन्य राज्यों में पश्चिम बंगाल के प्रवासी श्रमिकों की मृत्‍यु को लेकर गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाया। कोलकाता में एक संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता देबजीत सरकार ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल प्रवासी श्रमिकों को भाषाई आधार पर बंगाली और गैर-बंगाली लोगों के बीच विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रहा है। महाराष्ट्र के पुणे में पुरुलिया के एक श्रमिक की हाल ही में हुई मृत्‍यु का उल्‍लेख करते हुए उन्‍होंने कहा कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि पीड़ित पर बंगाली बोलने के कारण हमला किया गया था। पीड़ित के भाई ने पुलिस को बताया कि हमलावर अज्ञात है। भाजपा ने राज्य सरकार पर बेरोजगारी को लेकर भी सवाल उठाया और कहा कि इससे युवाओं को पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला