भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात निवासियों के बारे में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की गई कथित टिप्पणियों की कड़ी निंदा की है। नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि श्री खरगे की यह टिप्पणी कि गुजराती अशिक्षित हैं, शर्मनाक और बेहद निंदनीय है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने सारी मर्यादा त्याग दी है। श्री प्रसाद ने कहा कि गुजरात की साक्षरता दर 82 प्रतिशत है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इसमें महत्वपूर्ण सुधार हुआ है। उन्होंने मांग की कि श्री खरगे को गुजरात की जनता से माफी मांगनी चाहिए।