मार्च 29, 2026 5:16 अपराह्न

printer

बीजेपी ने असम में अवैध प्रवासियों का प्रवेश रोका: बीजेपी वरिष्ठ नेता अमित शाह

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ  नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने  कहा है कि उनकी पार्टी  ने असम में अवैध प्रवासियों के प्रवेश को रोक दिया है। सोनितपुर जिले के ढेकियाजुली में एक चुनावी रैली को संबोधित  करते हुए उन्‍होंने कहा कि भाजपा अगले पांच वर्षों में, अवैध प्रवासियों को  निर्वासित करने के लिए काम करेगी। 

राज्य में भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए श्री अमित शाह ने कहा कि पिछले दस वर्षों में असम काफी हद तक उग्रवाद से मुक्त हो गया है, जिससे क्षेत्र में शांति और नए अवसर आए हैं। उन्होंने कांग्रेस पर अपने कार्यकाल के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसके परिणामस्वरूप सैकड़ों युवाओं की जान गई है।

भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए श्री अमित शाह ने कहा कि पिछले दस वर्षों में असम काफी हद तक उग्रवाद से मुक्त हो गया है, जिससे क्षेत्र में शांति और नए अवसर आए हैं। गृह मंत्री ने असम में भाजपा के कार्यकाल के दौरान लागू की गई विभिन्न विकास और कल्याणकारी पहलों पर भी प्रकाश डाला।भाजपा ने इस निर्वाचन क्षेत्र से वरिष्ठ नेता और मौजूदा विधायक अशोक सिंघल को उम्मीदवार बनाया है।