भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए आज 111 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। पूर्व केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक को माथाभांगा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।
पूर्व राज्यसभा सांसद रूपा गांगुली को सोनारपुर दक्षिण से टिकट दिया गया है। पूर्व हॉकी खिलाड़ी भारत छेत्री को कालिम्पोंग विधानसभा सीट से तथा नोमन राय को दार्जिलिंग से मैदान में उतारा गया है।
294 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए मतदान 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में होगा। मतगणना 4 मई को की जाएगी।