मार्च 22, 2026 11:10 पूर्वाह्न

printer

भाजपा ने पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

भारतीय जनता पार्टी ने पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें आवंटित, 10 में से 9 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, नितिन नबीन की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद यह सूची जारी की गई। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय चुनाव समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।