भारतीय जनता पार्टी ने आगामी पश्चि बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 19 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है।
प्रमुख नामों में, आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल हत्याकांड की पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को उत्तर चौबीस परगना जिले की पानीहाटी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। नई सूची के अनुसार, रथीन्द्र नाथ बोस को कूचबिहार दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से, डॉ. शंकर गुच्छैत को मेदिनीपुर और बिप्लब मंडल को हावड़ा मध्य विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है।
अगस्त 2024 में एक जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना सामने आई थी। रत्ना देबनाथ सत्तारूढ़ अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस सरकार की मुख्य आलोचक रही है और उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को न्याय दिलाने में सरकार ने बाधा डाली।