मार्च 25, 2026 12:05 अपराह्न

printer

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन कोलकाता के सॉल्ट लेक में एक संगठनात्मक बैठक की अध्यक्षता करेंगे

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आज कोलकाता के सॉल्ट लेक में एक संगठनात्मक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। कल एक बैठक में उन्होंने पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार को और अधिक संगठित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने पश्चिम बंगाल के पार्टी नेताओं के साथ चुनाव रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा भी की। पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। श्री नवीन कल दो दिन के दौरे पर कोलकाता गए थे।
 
दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी आज उत्तर बंगाल के मैनागुड़ी, डबग्राम-फुलबाड़ी और मतिगारा-नक्सलबाड़ी विधानसभा क्षेत्रों से पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगी।