अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदायों के लोकसभा और राज्यसभा के भाजपा सांसदों ने आज संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इन सांसदों ने संयुक्त रूप से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण में क्रीमी लेयर व्यवस्था पर सर्वोच्च न्यायालय के सुझावों के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए भाजपा सांसद भोला सिंह ने कहा कि उनकी मांग है कि इस फैसले को लागू नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया है कि यह सिर्फ शीर्ष न्यायालय एक सुझाव है।