दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कालकाजी क्षेत्र में सड़कों और ड्रेनेज सिस्टम के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस परियोजना पर लगभग 3 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि इन कार्यों से क्षेत्र में जलभराव की समस्या कम होगी और नागरिक सुविधाओं में सुधार आएगा। श्री बिधूड़ी ने अधिकारियों को क्षेत्र में जहां भी अवश्यकता है, वहां सीवरेज, पेयजल, पार्क सुविधाएं बढ़ाने और मॉनसून से पहले नालों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने दिल्ली सरकार द्वारा विकास कार्यों के लिए धन उपलब्ध कराने पर आभार भी व्यक्त किया।
News On AIR | अप्रैल 7, 2026 7:31 अपराह्न
भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कालकाजी में सड़क और ड्रेनेज निर्माण कार्य का शिलान्यास किया