भारतीय जनता पार्टी के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने राहुल गांधी के आरोप को खारिज कर दिया है। श्री गांधी ने उन्हें लोकसभा में बोलने नहीं दिये जाने का आरोप लगाया था। संसद के बाहर आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में श्री रूडी ने कहा कि यह तय करना लोकसभा अध्यक्ष का विशेषाधिकार है कि कौन कब बोलेगा। उन्होंने, श्री गांधी पर राजनीति करने का आरोप लगाया।
Site Admin | जुलाई 21, 2025 7:34 अपराह्न
भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने राहुल गांधी के आरोप को किया खारिज