महाराष्ट्र में नवनिर्वाचित महायुति गठबंधन की सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले आज मुंबई में भारतीय जनता पार्टी की बैठक हुई। मुख्यमंत्री के नाम के बारे में स्थिति अभी अस्पष्ट बनी हुई है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। शपथ ग्रहण समारोह मुंबई के आजाद मैदान में वृहस्पतिवार यानी 5 दिसंबर शाम पांच बजे होना है।
इसमें केन्द्रीय मंत्री और एनडीए शासित राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया गया है।