मार्च 30, 2026 2:21 अपराह्न

printer

पीयूष गोयल, किरेन रिजिजू सहित बीजेपी नेताओं ने निर्वाचन आयोग से मुलाकात की

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं पीयूष गोयल, किरेन रिजिजू और डॉ. सुकांत मंजुमदार सहित कई नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों ने आज निर्वाचन आयोग से मुलाकात की। बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए श्री रिजिजू ने कहा कि पश्चिम बंगाल में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव होने चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की वरिष्ठ नेता ममता बनर्जी और उनकी पार्टी ने राज्य में चुनावी प्रक्रिया को पूरी तरह से हाईजैक कर लिया है। श्री रिजिजू ने कहा कि उन्होंने पश्चिम बंगाल से संबंधित अपनी चिंताओं को आयोग के समक्ष रखा और आयोग ने आश्वासन दिया कि वे स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएंगे।