अक्टूबर 23, 2025 1:19 अपराह्न

printer

भाजपा नेता प्रतुल शाह देव ने महागठबंधन की आलोचना की

भारतीय जनता पार्टी नेता प्रतुल शाह देव ने महागठबंधन की आलोचना करते हुए कहा कि विपक्षी नेताओं की व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाएँ बहुत अधिक है और हर नेता मुख्यमंत्री बनना चाहता है। उन्‍होंने महागठबंधन पर बिहार के विकास के लिए कुछ नहीं करने का आरोप लगाया। रांची में प्रतुल शाह देव ने कहा कि एनडीए ने स्पष्ट कर दिया है कि वे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं।