जुलाई 25, 2024 9:32 अपराह्न | बिट्टू-चन्नी

printer

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी पर संसद को गुमराह करने का आरोप लगाया

 

 

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी पर संसद को गुमराह करने का आरोप लगाया है। आज पत्रकारों से बात करते हुए, श्री बिट्टू ने आरोप लगाया कि एक पूर्व मुख्‍यमंत्री ने सदन को यह कहकर गुमराह किया कि किसानों पर राष्‍ट्रीय सुरक्षा कानून- रासुका लगाया गया है। उन्‍होंने कहा कि सच्‍चाई यह है कि पंजाब और देश को विभाजित करने की कोशिश करने वालों पर रासुका लगाया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी श्री चन्नी को यह कहने के लिए उकसा रहे थे कि किसानों पर रासुका लगाया गया है। श्री बिट्टू ने यह भी दावा किया कि जब सत्‍ता पक्ष ने सबूत मांगे तो श्री चन्नी बैकफुट नजर आए। उनकी वजह से विपक्षी इंडिया गठबंधन को शर्मसार होना पडा।