प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देशभर में इन दिनों भारतीय जनता पार्टी हर घर तिरंगा अभियान चला रही है। झारखंड में भी इस अभियान को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्रदेश भाजपा राज्य के हर घर तक तिरंगा पहुंचाने का काम कर रही है। इसे लेकर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इस कड़ी में कल बोकारो जिले के चंदनकियारी में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
Site Admin | अगस्त 12, 2025 12:19 अपराह्न
झारखंड में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा उत्साहित, बोकारो में कल निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा