भारतीय जनता पार्टी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन अवनशी से, डॉ. तमिलसाई सौन्दर्य राजन मायलापोर से और वनथी श्रीनिवासन कोयंबटूर (उत्तर) से चुनाव लड़ेंगी। तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव इस महीने की 23 तारीख को होंगे।
News On AIR | अप्रैल 3, 2026 3:06 अपराह्न
बीजेपी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की