तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 27 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। ए आई ए डी एम के पार्टी के नेतृत्व में एन डी ए गठबंधन के तहत भारतीय जनता पार्टी इन सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
सूची में केन्द्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन, तेलंगाना और पुद्दुचेरी की पूर्व राज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सौंदराजन और प्रदेश भाजपा प्रमुख एन. नागेंद्रन के नाम शामिल हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 20 सीटों पर चुनाव लड़ा था और उसे चार सीटों पर जीत हासिल हुई थी।
कांग्रेस ने भी 28 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवरों की घोषणा की है। सोमवार को नामांकन भरने का अंतिम दिन है। विलवानकोड, कोलाचल, अरनथांगी और ऊटी सीटों पर भाजपा और कांग्रेस में आमने-सामने की टक्कर है।