सितम्बर 9, 2024 4:37 अपराह्न | BJP-Mamata

printer

भाजपा ने प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में निष्पक्ष जांच के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग की

भारतीय जनता पार्टी ने आरजी कर मेडिकल अस्‍पताल में एक प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग की है।

 

नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए, भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रहने के लिए कोलकाता पुलिस आयुक्त को बर्खास्त करने की भी मांग की।

 

श्री भाटिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पीड़ित परिवार के लिए न्याय और पश्चिम बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा चाहती है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला