भाजपा ने पश्चिम बंगाल में आलू किसानों की बिगड़ती स्थिति और निर्यात संबंधी प्रतिबंधों को लेकर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की आलोचना की है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य शामिक भट्टाचार्य ने संवाददाताओं को बताया कि बंगाल सरकार के प्रतिबंधों के कारण स्थानीय किसान अपनी उपज को अन्य राज्यों में बेच नहीं पा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि पहले बंगाल में उगाई हुई आलू को ओडिशा भेजा जाता था, लेकिन अब इन पर रोक लगा दी गई है।
श्री भट्टाचार्य ने दावा किया कि अवैध रेत खनन से बंगाल की नदियां प्रभावित हो रही हैं और उपजाऊ खेती की जमीन जलमग्न हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे धान के किसान सबसे अधिक प्रभावित हो रहे है।