मार्च 18, 2026 5:40 अपराह्न

printer

भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना की

भारतीय जनता पार्टी ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी की इस बात के लिए आलोचना की कि कांग्रेस ने कथित तौर पर अमरीकी अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की नई वार्षिक रिपोर्ट का समर्थन किया है।

नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी जानबूझकर भारत के खिलाफ बोल रहे हैं और उनकी सोच भारत-विरोधी है।

अमरीकी रिपोर्ट की प्रामाणिकता को खारिज करते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस नेता से ऐसे दावों का समर्थन न करने का आग्रह किया।