केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने ऑपरेशन सिन्दूर पर कांग्रेस नेता पी० चिदम्बरम की टिप्पणी की आलोचना की है। संसद के बाहर संवाददाताओं से बातचीत में श्री जोशी ने आज कहा कि श्री चिदम्बरम को यह अहसास होना चाहिए कि इस प्रकार के बयान पाकिस्तान के रवैये को और बढ़ावा देंगे।
भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य पर प्रश्न उठाने को लेकर कांग्रेस को आरोपी ठहराया है।
सांसद के बाहर ऑपरेशन सिन्दूर पर कांग्रेस नेता पी. चिदम्बरम की टिप्पणी के जवाब में श्री ठाकुर ने कहा कि सशस्त्र बल जब राष्ट्र की रक्षा के लिए एक्शन लेता है तो कांग्रेस भी साक्ष्य की मांग करती है।
भाजपा के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने भी कांग्रेस नेता चिदम्बरम की टिप्पणी की निंदा की है। संसद के बाहर आकाशवाणी से बातचीत में श्री रूडी ने कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर पाकिस्तान के विरूद्ध भारत की जीत को दर्शाता है।