नवम्बर 27, 2024 7:53 अपराह्न

printer

भाजपा ने ईवीएम पर टिप्‍पणी करने के लिए कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की आलोचना की

भारतीय जनता पार्टी ने ईवीएम पर टिप्‍पणी करने के लिए कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की आलोचना की है। नई दिल्‍ली में आज मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस चुनाव हारने पर ही ईवीएम पर प्रश्‍न उठाती है।

 

    श्री पात्रा ने कहा कि कांग्रेस लगभग हर राज्‍य में पिछड चुकी है। भाजपा प्रवक्‍ता ने श्री खरगे की उस टिप्‍पणी पर भी आपत्ति जताई जिसमें उन्‍होंने कहा था कि ईवीएम के कारण अनुसूचित जातियों, जनजातियों, अन्य पिछड़े वर्गों और गरीबों के मत बर्बाद हो रहे हैं। श्री पात्रा ने कहा कि कांग्रेस की यह मानसिकता इन समुदायों का अपमान है।

 

    उत्‍तर प्रदेश में संभल घटना पर श्री संबित पात्रा ने कहा कि यह संवेदनशील मुद्दा है और इसका राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए।