झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए आज शाम नई दिल्ली में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा राज्य भाजपा प्रभारी बाबूलाल मरांडी भी हिस्सा लेंगे। झारखंड चुनाव सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि इस बैठक में एनडीए के सीट बटवारे के फॉर्मूले पर भी चर्चा होगी।
Site Admin | अक्टूबर 15, 2024 1:50 अपराह्न
झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आज नई दिल्ली में होगी भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक
