भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सांसद बैजयंत पांडा को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।
वहीं, गाजियाबाद से पार्टी के सांसद अतुल गर्ग को दिल्ली विधानसभा चुनाव का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने आज एक पत्र जारी कर यह जानकारी दी है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी औऱ सह-प्रभारी नियुक्त किये जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सांसद श्री पांडा और श्री गर्ग को बधाई दी है।
श्री सचदेवा ने आशा व्यक्त की है कि दोनों वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में दिल्ली में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी।