भारतीय जनता पार्टी ने विभिन्न राज्यों में विधानसभा उपचुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। पार्टी के अनुसार, रितेश रवि नाइक को गोवा की पोंडा विधानसभा सीट से मैदान में उतारा गया है। वहीं नागालैंड में, दाओचिर आई. इम्चेन, कोरीडांग विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। कर्नाटक में, पार्टी ने वीरभद्रय्या चरंतिमाठ को बागलकोट विधानसभा सीट से और श्रीनिवास टी. दासकारियप्पा को दावनगेरे दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। त्रिपुरा में, जहर चक्रबोर्ती को धर्मनगर सीट पर पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। यह निर्णय भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन की अध्यक्षता में कल हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
News On AIR | मार्च 19, 2026 12:03 अपराह्न
भाजपा ने विभिन्न राज्यों में विधानसभा उपचुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की