भाजपा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस शासन के दौरान पिछले एक साल में कर्नाटक में घोटालों के साथ-साथ महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामलों में भी वृद्धि हुई है। नई दिल्ली में आज एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी की वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने आरोप लगाया कि मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा भूमि आवंटन में अनियमितताएं हुई हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए आरोप लगाया कि सिद्धारमैया भी इस कथित घोटाले में शामिल हैं। सुश्री करंदलाजे ने कहा कि कर्नाटक में अनुसूचित जाति और दलितों के विकास के लिए आवंटित धनराशि का भी दुरुपयोग किया गया।
Site Admin | जुलाई 16, 2024 2:10 अपराह्न | BJP | Congress | Karnataka
भाजपा ने कर्नाटक में कांग्रेस शासन के दौरान घोटालों और महिलाओं के खिलाफ हिंसा में वृद्धि का आरोप लगाया
