मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 23, 2024 3:51 अपराह्न

printer

भाजपा ने कांग्रेस पर फिर से डॉ0 भीमराव आंबेडकर का नियमित-रूप से अपमान करने का आरोप लगाया

भारतीय जनता पार्टी ने आज फिर से मुख्‍य विपक्षी दल कांग्रेस पर डॉक्‍टर भीमराव आंबेडकर का नियमितरूप से अपमान करने का आरोप लगाया। पार्टी के वरिष्‍ठ नेता रवि शंकर प्रसाद ने नई दिल्‍ली में संवाददाता सम्‍मेलन में कहा कि यह कांग्रेस ही थी, जिसने 1952 के लोकसभा चुनाव और फिर 1954 के उप चुनाव में डॉक्‍टर आंबेडकर की हार सुनिश्चित की।

 

उन्‍होंने यह भी कहा कि डॉक्‍टर आंबेडकर को जवाहरलाल नेहरू सरकार से त्‍याग पत्र देने के लिए मजबूर किया गया और कांग्रेस शासन के दौरान उन्‍हें भारत रत्‍न नहीं दिया गया।

 

    श्री प्रसाद ने कहा कि डॉक्‍टर आंबेडकर के त्‍याग पत्र में भी विपक्षी दल को ही निशाना बनाया गया था। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस ने डॉक्‍टर आंबेडकर के नाम पर कोई भी स्‍मारक नहीं बनाया।

 

भाजपा नेता ने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माण के लिए डॉक्‍टर आंबेडकर का सम्‍मान करने के मुद्दे पर कांग्रेस पाखंड करती रही है। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस को बाबा साहब का अपमान करने पर माफी मांगनी चाहिए।   

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला