मार्च 10, 2026 4:33 अपराह्न | BJP accuses Rahul Gandhi

printer

भाजपा ने एआई इम्पैक्ट समिट में भारत की छवि धूमिल करने के लिए राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराया

भारतीय जनता पार्टी ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर एआई इम्पैक्ट समिट में भारत की वैश्विक छवि को धूमिल करने के लिए जिम्‍मेदार बताया। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एआई समिट की कथित घटना के पीछे राहुल गांधी का हाथ था, जिसने वैश्विक स्तर पर भारत की नकारात्मक छवि पेश की। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि युवा कांग्रेस नेताओं का विरोध संयोगवश नहीं, बल्कि एक सोची-समझी रणनीति थी। पात्रा ने कहा कि‍ इन कथित प्रयासों के बावजूद, भारत मजबूत और लचीला बना रहेगा और देश को बदनाम करने या उसकी प्रतिष्ठा को कमजोर करने के किसी भी प्रयास को सफल नहीं होने देगा।