भारतीय जनता पार्टी- भाजपा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया, इसकी शुद्धता, संवैधानिक मर्यादा और संसद के नियमों का सम्मान नहीं करने का आरोप लगाया। नई दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में भाजपा प्रवक्ता रवि शंकर प्रसाद ने दावा किया कि श्री गांधी देश की राजनीति को नहीं समझते हैं। उन्होंने देश की छवि को दागदार करने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता को आरोपी ठहराया। श्री प्रसाद ने आरोप लगाया कि श्री गांधी का व्यवहार अलोकतांत्रिक, राजनीतिक रूप से असभ्य और बिना किसी जवाबदेही से प्रेरित है।
News On AIR | फ़रवरी 13, 2026 4:46 अपराह्न | BJP accuses Rahul Gandhi
भाजपा ने राहुल गांधी पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया और संसद के नियमों का सम्मान नहीं करने का आरोप लगाया