अक्टूबर 8, 2025 5:03 अपराह्न | BJP accuses Mamata government

printer

भाजपा ने ममता सरकार पर हमलावरों को बचाने का लगाया आरोप

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर निर्वाचित भाजपा नेताओं पर हमले में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आज नई दिल्ली में  संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि ममता बनर्जी सरकार आरोपियों को गिरफ्तार करने के बजाय उन्हें क्लीन चिट दे रही है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार उत्तर बंगाल में भूस्खलन और बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए राहत कार्यों ध्‍यान नहीं दे रही है।