मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 11, 2025 9:03 अपराह्न

printer

भाजपा ने कर्नाटक में कांग्रेस-सरकार पर भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति में लिप्त होने का आरोप लगाया

भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक में कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति में लिप्त होने का आरोप लगाया है। नई दिल्ली में आज पार्टी प्रवक्ता प्रत्यूष कंठ ने कहा कि राज्य में संगठित भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने चुनाव में कई वादे किए थे।

 

उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस ने बदलाव और विकास लाने का वादा किया था, लेकिन वास्‍तविकता इसके विपरीत है। श्री कंठ ने कहा कि प्रगति के बजाय, राज्य अब घोटालों, रिश्वतखोरी और बड़े पैमाने पर पक्षपात से ग्रस्त है।

 

उन्होंने कहा कि कर्नाटक में पानी का संकट और बिजली के बढ़ते बिल जारी हैं, वहीं नई गाड़ियों पर रोड टैक्स और बस किराए में भी वृद्धि हुई है।