भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव पर दिल्ली की एक अदालत द्वारा लगाए गए आरोपों को गंभीर बताया है। वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए, लालू प्रसाद पर रेल मंत्री के रूप में अपने पद का दुरुपयोग करने और रांची तथा पुरी में आईआरसीटीसी के होटलों के रखरखाव के ठेके देने की निविदा प्रक्रिया को सीधे प्रभावित करने का आरोप लगाया। उन्होंने लालू प्रसाद पर ज़मीन के बदले लोगों को नौकरी देने का भी आरोप लगाया।
Site Admin | अक्टूबर 13, 2025 4:19 अपराह्न
BJP ने लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर दिल्ली अदालत के आरोपों को गंभीर बताया