जनवरी 18, 2026 1:58 अपराह्न

printer

BJP के वरिष्‍ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री राज के पुरोहित का निधन

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री राज के पुरोहित का कल मुंबई में निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार बताए जा रहे थे। श्री पुरोहित की मुम्‍बई में भारतीय जनता पार्टी के बीच अहम भूमिका मानी जाती थी। वह वर्ष 2014-19 के बीच विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक रहे और उत्तर भारतीय समुदायों की आवाज प्रमुखता से उठाने के लिए जाने जाते थे।