मार्च 19, 2026 7:02 अपराह्न

printer

देश में जैव अर्थव्यवस्था 195.3 अरब अमरीकी डॉलर तक पहुंच रही है: केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

देश में जैव अर्थव्यवस्था में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और यह 195 अरब तीस करोड़ अमरीकी डॉलर तक पहुंच रही है। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने यह बात नई दिल्ली में जैव प्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान सहायता परिषद के 14वें स्थापना दिवस के अवसर पर कही। उन्होंने बताया कि देश में जैव अर्थव्यवस्था 2014 में 10 अरब अमरीकी डॉलर थी जो केवल एक दशक में लगभग 20 गुना बढ़ गई है।

उन्होंने कहा कि अगली औद्योगिक क्रांति जैव प्रोद्य़ोगिकी से ही आएगी और आर्थिक वृद्धि का समूचा दृष्टिकोण अब आईटी से जैव प्रोद्योगिकी की ओर प्रमुख रूप से बढ़ रहा है। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत 2030 तक 300 अरब अमरीकी डॉलर जैव अर्थव्यवस्था का लक्ष्य हासिल करने की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहा है।