मार्च 23, 2026 9:27 अपराह्न

printer

मध्य प्रदेश में बिम्सटेक युवा विरासत एवं सतत विकास गहन अध्‍ययन कार्यक्रम का समापन आज

मध्य प्रदेश में बिम्सटेक युवा विरासत एवं सतत विकास गहन अध्‍ययन कार्यक्रम का समापन आज हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में घोषित पहलों के अंतर्गत किया गया था। विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस कार्यक्रम में बिम्सटेक देशों के अस्सी से अधिक युवा नेताओं ने भाग लिया। इस पहल का उद्देश्य संस्कृति, पर्यावरण और युवा सहभागिता जैसे बिम्सटेक के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देते हुए जन-जन संपर्क को मजबूत करना था।

यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री के ‘मिशन लाइफ’ पहल के अनुरूप था, जो युवाओं में सतत जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देता है।