अमरीका में डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टी सांसदों के एक समूह ने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को प्रस्तावित 1 लाख अमरीकी डॉलर के एच-1बी वीजा शुल्क में छूट देने के लिए एक विधेयक पेश किया है।
विधेयक में चेतावनी दी गई है कि यह शुल्क कार्यबल की कमी को और बढ़ा सकता है और पूरे देश में स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को सीमित कर सकता है।
सांसदों ने कहा कि राष्ट्रपति की घोषणा के तहत पेश किया गया यह प्रस्तावित 1 लाख अमरीकी डॉलर का शुल्क, स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कर्मियों को एच-1बी कार्यक्रम से प्रभावी रूप से बाहर कर सकता है।
सांसदों द्वारा दिए गए आंकड़ों के अनुसार, लगभग 87 मिलियन अमरीकी ऐसे क्षेत्रों में रहते हैं जहां स्वास्थ्यकर्मियों की कमी है, जो इस मुद्दे की गंभीरता को दिखाता है।
चिकित्सा और अस्पताल समूहों ने इस विधेयक का समर्थन करते हुए कहा है कि मरीजों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बनाए रखने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों का होना महत्वपूर्ण हैं।