मई 14, 2025 12:35 अपराह्न

printer

बिहार: खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आज 11वां दिन, कल होगा समापन

बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का समापन कल हो जाएगा। चार मई से शुरू हुए इन खेलों का आज ग्यारहवां दिन है। 
 
 
महाराष्ट्र ने आज सवेरे एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता और वह 47 स्वर्ण और 39 रजत सहित 122 पदकों के साथ तालिका में शीर्ष स्थान पर है। राजस्थान 19 स्वर्ण और नौ रजत सहित 42 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है। हरियाणा ने कुश्ती, कबड्डी और तलवारबाजी में अच्‍छे प्रदर्शन के साथ 17 स्वर्ण और 13 रजत सहित 57 पदक हासिल किये हैं और वह तीसरे स्थान पर है। 
 
 
हालांकि, आज एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, जिम्नास्टिक, तलवारबाजी और कुश्ती सहित विभिन्न खेलों में 45 स्वर्ण पदक दांव पर हैं। फुटबॉल में लड़कों का फाइनल आज बेगूसराय में ओडिशा और झारखंड के बीच खेला जाएगा।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला