मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 28, 2024 8:38 अपराह्न

printer

बिहार :  छठ घाटों को तैयार करने का काम जोर शोर से चल रहा है

बिहार में छठ घाटों को तैयार करने का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम विभिन्न घाटों पर साफ-सफाई और सुरक्षात्मक उपायों में लगी है। इधर, पटना में जिलाधिकारी डॉक्टर चन्द्रशेखर सिंह ने आज विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया और कर्मियों को समय पर सभी कार्य सुचारू रूप से पूरा करने का निर्देश दिए। श्री सिंह ने कहा कि तैयारी बेहतर ढंग से हो रही है। उन्होंने कहा कि छठ घाटों के संपर्क मार्गों और पार्किंग स्थलों को व्यवस्थित किया जा रहा है।

पटना जिले में गंगा नदी का रिवर फ्रंट लंबा होने के कारण छठ घाटों की संख्या अधिक है। इस बार गंगा नदी में बाढ आने के कारण छठ घाटों की तैयार करने में परेशानी हो रही है।  लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत पांच नवंबर को नहाय खाय के साथ हो जायेगी। छह नवंबर को खरना है। वहीं सात नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया जायेगा। अगले दिन उदय होते हुए भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के साथ इस पर्व का समापन हो जायेगा। 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला