बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की पहल पर आज से पटना में अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। प्रतियोगिता में 23 विश्वविद्यालय भाग ले रहे हैं। विजेता टीम को चांसलर ट्रॉफी प्रदान की जायेगी। यह प्रतियोगिता 19 अक्टूबर को संपन्न होगी।
राज्यपाल ने कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर में इसका उद्घाटन किया। राज्यपाल ने कहा कि बिहार में खेल को लेकर काफी संभावनाएं हैं। सरकार ने खेल को बढावा देने के लिए अलग से एक विभाग भी बनाया है।
समारोह को राज्य के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार खेल और खिलाड़ियों को उच्च प्राथमिकता दे रही है।
इधर,पटना विश्वविद्यालय के खेल सचिव डॉक्टर दीप नारायण ने आकाशवाणी समाचार से बातचीत में कहा कि विश्वविद्यालयों के लिए चांसलर ट्रॉफी का आयोजन होना काफी खास है।