अक्टूबर 3, 2024 11:25 पूर्वाह्न | Bihar Flood

printer

बिहारः कोसी और गंडक नदियों के बाढ़ का पानी तेज़ी से आगे बढ़ा

बिहार में, कोसी और गंडक नदियों के बाढ़ का पानी तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिससे सहरसा, दरभंगा, मधुबनी और खगड़िया जिलों के कई गाँव डूब गए हैं। नेपाल में अगले 24 घंटे में भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए कोसी और सीमांचल क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है। नेपाल में हुई बारिश से इन क्षेत्रों में बहने वाली नदियां सीधे प्रभावित होती हैं।

 

राज्य के 38 में से 17 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। करीब 15 लाख लोग बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ से सड़कें, पुल और रेल पटरियां प्रभावित हुई हैं। सहरसा-मानसी रेलखंड पर जगह-जगह बाढ़ का पानी रेलखंड तक पहुंच गया है। पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों ने क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया है।

 

मौजूदा स्थिति को देखते हुए पूरे क्षेत्र में रेल पटरियों पर निगरानी बढा दी गई है।