BIHAR: राज्य से होकर गुजरने वाली अधिकांश नदियों के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केन्द्रीय जल आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगा नदी पटना के गांधी घाट में खतरे के निशान से पचास सेंटीमीटर और हाथीदह में उनचास सेंटीमीटर ऊपर बनी हुयी है। नदी का जलस्तर भागलपुर के कहलगांव में लाल निशान से अड़सठ सेंटमीटर ऊपर है। घाघरा नदी का जलस्तर सीवान के दरौली में लाल निशान के आस-पास बना हुआ है। इधर, गंडक नदी का जलस्तर गोपालगंज के डुमरियाघाट में खतरे के निशान से चौंसठ सेंटीमीटर ऊपर रिकॉर्ड किया गया। फिलहाल नदी का जलस्तर स्थिर बना हुआ है। बूढी गंडक नदी खगड़िया में खतरे के निशान से सतहत्तर सेंटीमीटर ऊपर बनी हुई है। वहीं, बागमती नदी का जलस्तर मुजफ्फरपुर के बेनीबाद में लाल निशान से एक सौ अठारह सेंटीमीटर ऊपर है। वहीं, सीतामढ़ी के रून्नीसैदपुर में नदी का जलस्तर खतरे के निशान से बाईस सेंटीमीटर ऊपर बना हुआ है। कोसी नदी का जलस्तर खगड़िया के बलतारा में लाल निशान से एक सौ नौ सेंटीमीटर और कटिहार के कुर्सेला में उनासी सेंटीमीटर ऊपर रिकॉर्ड किया गया।
Site Admin | अगस्त 24, 2024 11:36 पूर्वाह्न | BIHAR FLOODS | BIHAR NEWS TODAY | BIHAR UPDATE IN HINDI | घाघरा नदी
BIHAR: राज्य से होकर गुजरने वाली अधिकांश नदियों के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी; घाघरा नदी का जलस्तर सीवान के दरौली में लाल निशान के आस-पास बना
