बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजगीर में अत्याधुनिक खेल अकादमी, खेल परिसर और खेल विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया। खेल परिसर में 24 बिस्तरों वाला अस्पताल भी है, जिसमें खेलों के दौरान आई चोट के अत्याधुनिक उपचार की सुविधा है। हमारे संवाददाता ने बताया कि यह देश का पहला ऐसा खेल स्थल होगा, जहां एक ही स्थान पर खेल परिसर और खेल विश्वविद्यालय होगा।
Site Admin | अगस्त 30, 2024 8:38 पूर्वाह्न
बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर में खेल अकादमी, खेल परिसर और खेल विश्वविद्यालय का किया उद्घाटन
