मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 9, 2025 5:32 अपराह्न | BiharAssemblyelections. | JanSuraj | PrashantKishor's

printer

बिहार विधानसभा चुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने आज 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने पटना में उम्मीदवारों की घोषणा की।

 

इस सूची में शिक्षाविद, नौकरशाह और ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों के नाम शामिल हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और जन नायक कर्पूरी ठाकुर की पोती जागृति ठाकुर को समस्तीपुर जिले की मोरवा विधानसभा सीट से मैदान में उतारा गया है।

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री और जन सुराज नेता आर.सी.पी. सिंह की बेटी लता सिंह नालंदा जिले की अस्थावां विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना को सहरसा सीट से टिकट दिया गया है। गणितज्ञ और नालंदा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर के.सी. सिन्हा को पटना जिले के कुम्हरार विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है।

 

सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी आर.के. मिश्रा दरभंगा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव के मैदान में उतरेंगे। पटना उच्च न्यायालय के वरिष्ठ वकील और पार्टी के वरिष्ठ नेता यदुवंश गिरि सारण जिले की मांझी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। गोपालगंज जिले की भोरे विधानसभा सीट से पार्टी ने ट्रांसजेंडर प्रीति किन्नर को उम्मीदवार बनाया है। पिछले विधानसभा चुनाव में इस सीट से राज्य के शिक्षा मंत्री और जदयू नेता सुनील कुमार जीते थे।

 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला