नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के उद्घाटन समारोह में बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उपस्थित थे। समारोह का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।
टाटा संस के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन ने अपने संबोधन में एआई को अगली मूलभूत अवसंरचना बताया। उन्होंने देश की डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना संबंधी उपलब्धियों का उल्लेख किया। एन. चन्द्रशेखरन ने कहा कि एआई को चिप्स और सिस्टम से लेकर ऊर्जा तथा अनुप्रयोगों तक, संपूर्ण क्षेत्र में निर्मित एक रणनीतिक राष्ट्रीय क्षमता के रूप में स्थापित किया।
एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डारियो अमोदेई ने 2023 में ब्लेचली पार्क में पहले वैश्विक एआई सुरक्षा शिखर सम्मेलन के बाद एआई की प्रगति का उल्लेख किया। उन्होंने इस प्रगति को आश्चर्यजनक बताया। डारियो अमोदेई ने कहा कि एआई लगभग एक दशक से तीव्र गति से प्रगति कर रहा है।
अल्फाबेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई ने एआई को जीवनकाल का सबसे बड़ा परिवर्तन बताया। उन्होंने वैज्ञानिक खोजों को गति देने की इसकी क्षमता पर जोर दिया। सुंदर पिचाई ने कहा कि एआई वास्तव में सभी के लिए सहायक है और सभी को साहसपूर्वक, दायित्व के साथ इसका अनुसरण करते हुए इस निर्णायक क्षण में मिलकर काम करना चाहिए।