मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अप्रैल 20, 2025 8:40 पूर्वाह्न | Waqf (Amendment) Bill | Waqf bill | waqf bill 2025

printer

आज से भारतीय जनता पार्टी का वक्‍फ सुधार जन-जागरण अभियान शुरू

भारतीय जनता पार्टी आज से वक्‍फ सुधार जन-जागरण अभियान शुरू कर रही है। इसका उद्देश्‍य वक्‍फ संशोधन कानून के फायदों के बारे में लोगों को जागरूक करना है। यह राष्‍ट्रव्‍यापी अभियान पांच मई तक जारी रहेगा। इस अभियान के दौरान भाजपा नेता और कार्यकर्ता मुस्लिम समुदाय के लोगों से मुलाकात करेंगे।

पार्टी अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने इस महीने की दस तारीख को नई दिल्‍ली में पार्टी मुख्‍यालय में इस अभियान को शुरू किए जाने की घोषणा की थी। श्री नड्डा ने आरोप लगाया था कि विपक्षी नेता वोट बैंक की राजनीति के लिए संशोध‍ित कानून के प्रावधानों को लेकर मुसलमानों को गुमराह कर रहे हैं। उन्‍होंने यह भी कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व वाली सरकार पूरी पारदर्शि‍ता और वक्‍फ संपत्ति के कुशल प्रबंधन से वक्‍फ के लिए कल्‍याणकारी कार्यक्रम शुरू करने के प्रति संकल्‍पि‍त है।

 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला