मार्च 21, 2026 10:28 अपराह्न

printer

भारतीय जनता पार्टी ने पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

भारतीय जनता पार्टी ने पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें आवंटित 10 सीटों में से 9 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। सूची में मन्नादिपेट सीट गृह मंत्री नमसिवयम, राजभवन सीट प्रदेश अध्यक्ष वी.पी. रामलिंगम, मुदलियारपेट सीट मंत्री जॉन कुमार और विधानसभा अध्यक्ष आर. सेल्वम मनवेली सीट से उम्मीदवार हैं।

    इस बीच, पुद्दुचेरी केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा आम चुनाव के लिए अब तक कुल 135 नामांकन किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री एन. रंगासामी, मंत्रीगण और विपक्ष के नेता आर. शिवा सहित प्रमुख नेताओं ने अपने नामांकन दाखिल किए हैं।

    आज पुद्दुचेरी, कराईकल और यनम में रमजान की छुट्टी होने के कारण इन क्षेत्रों में नामांकन की प्रक्रिया स्थगित रही। हालांकि, माहे में कार्य दिवस होने के कारण केवल वहीं नामांकन स्वीकार किए गए। कल रविवार होने के कारण उम्मीदवारों के पास नामांकन दाखिल करने के लिए केवल एक और दिन  सोमवार, 23 तारीख बचा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला