मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 5, 2024 8:57 अपराह्न | भाजपा-प्रदेश प्रभारी

printer

भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने 24 राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों में राज्‍य प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्‍त किए

भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने 24 राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों में राज्‍य प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्‍त किए हैं। पार्टी महासचिव विनोद तावडे को बिहार में प्रभारी और सांसद दीपक प्रकाश को सह-प्रभारी बनाया गया है। हरियाणा में डॉक्‍टर सतीश पुनिया प्रभारी और सांसद सुरेंद्र सिंह नागर सह-प्रभारी होंगे। सांसद लक्ष्‍मीकांत बाजपेयी झारखंड और विधायक नितिन नबिन छत्‍तीसगढ के प्रभारी बनाए गए हैं। मध्‍य प्रदेश में विधान परिषद सदस्‍य डॉक्‍टर महेंद्र सिंह प्रभारी और सतीश उपाध्‍याय सह-प्रभारी होंगे। पार्टी के महासचिव तरुण चुघ को लद्दाख और जम्‍मू-कश्‍मीर का प्रभारी नियुक्‍त किया गया है। आशीष सूद को गोवा, श्रीकांत शर्मा को हिमाचल प्रदेश और विजयपाल सिहं तोमर को ओडिसा का प्रभारी बनाया गया है। सांसद संबित पात्रा पूर्वोत्‍तर राज्‍यों के संयोजक बनाए गए हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला